FD Interest Rate | Check Fixed Deposit Interest Rate 2024

FD यानि Fixed deposit यह हमारे भारत देश में निवेश करने का लोगो के बीच एक लोकप्रिय पसंद है। इसका मुख्य कारण इसमें मिलने वाला सुनिश्चित रिटर्न होता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि sabse jyada interest rate kis bank me hai, कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस पोस्ट में हम FD Interest Rate 2024 की जानकारी देंगे जिससे आप अपने लिए सही बैंक का चुनाव अपने अनुसार कर सकें।

साथ ही जिन लोगो को नही पता कि FD kya hai और FD चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए उनके लिए भी यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ हम FD से संबन्धित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी बताने जा रहे है इसलिए पोस्ट के अंत तक बने रहें।   

FD क्या है?

FD एक निवेश करने का विकल्प होता है, जिसमें आप एक निश्चित अवधि के लिए एक निश्चित राशि बैंक में जमा करते हैं और उस पर एक निश्चित ब्याज प्राप्त करते हैं। यह सुरक्षित और रिटर्न गारंटीड होता है, जिससे यह एक आदर्श निवेश विकल्प बनता है, इसलिए अधिकतर लोग FD मे निवेश करना पसंद करते है।

साल 2024 की बेस्ट FD ब्याज दरें: 

  • वर्तमान में, सभी बैंकों की तुलना में Unity Small Finance Bank FD पर 9.00% प्रति वर्ष की सबसे अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है। 
  • Suryoday Small Finance Bank 8.65% और
  • Shivalik Small Finance Bank 8.55% की सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं। 
  • Equitas Small Finance Bank, North East Small Finance Bank, Utkarsh Small Finance Bank का नाम आता है, जो 8.50% की सबसे अधिक ब्याज दरें प्रदान करते हैं। 
  • प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में Bandhan Bank, DCB Bank, RBL Bank, CSB Bank, IDFC First Bank, indusind bank और yes bank 7.50% प्रति वर्ष से अधिक की ब्याज प्रदान करते हैं। 

यह भी पढ़े – Education Loan Kaise Le In Hindi: एजुकेशन लोन चाहिए? यहां से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Sabse Jyada Interest Rate Kis Bank Me Hai

सबसे ज्यादा FD Interest Rate किस बैंक मे है इसकी जानकारी अब हम आपको देने जा रहे है, आपको बता दें की यह डेटा 2024 का है और 1 साल के कौन सा बैंक कितना Interest Rate देती है यह हम जानेंगे:

1. स्मॉल फाइनेंस बैंक

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में एफडी पर उच्च ब्याज दरें मिलती हैं। 

  • Ujjivan Finance Bank (उज्जीवन फाइनेंस बैंक): 8.5% तक
  • Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक): 8.5% तक

2. निजी क्षेत्र के बैंक

निजी क्षेत्र के बैंकों में भी आकर्षक ब्याज दरें मिलती हैं।

  • HDFC Bank: 7.25% तक  
  • ICICI Bank: 6.7% तक

3. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी एफडी ब्याज दरें अच्छी होती हैं। 

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 6.80% तक
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 7.25% तक

यह भी पढ़े – Net Banking Kya Hai: PNB में नेट बैंकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करें ऐसे, यहाँ जाने सबकुछ

FD interest rates for senior citizens

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंको द्वारा FD interest rates अलग से निर्धारित की जाती है, अब हम जो डेटा बताने जा रहे है वह 2024 का है और 1 साल के कौन सा बैंक कितना Interest Rate वरिष्ठ नागरिकों को देती है यह हम जानेंगे। आइये जानते है की वरिष्ठ नागरिकों के लिए तय की गई ब्याज दरे: 

1. स्मॉल फाइनेंस बैंक

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर उच्च ब्याज दरें मिलती हैं। 

  • Ujjivan Finance Bank (उज्जीवन फाइनेंस बैंक): 9.00%
  • Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक): 8.80%

2. निजी क्षेत्र के बैंक

निजी क्षेत्र के बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी आकर्षक ब्याज दरें मिलती हैं।

  • HDFC बैंक: 7.75% तक
  • ICICI बैंक: 7.2% तक

3. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एफडी ब्याज दरें अच्छी होती हैं, जैसे:

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 7.80% तक
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 7.75% तक

Best Fixed Deposit चुनते समय ध्यान देने योग्य बातें

अपने लिए Best FD चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है, आइये जानते है वह बातें कौन सी है-

  1. ब्याज दर: सबसे महत्वपूर्ण है कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप अपने लिए एक निश्चित अवधि के लिए Fixed Deposit लेना चाहते हैं, तो सभी बैंकों द्वारा ऑफ़र की जा रहीं FD ब्याज दरों की तुलना अवश्य करें। 
  2. अवधि: कितने समय के लिए आप निवेश करना चाहते हैं। बैंक व फाइनेंस कंपनियां 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए FD प्रदान करती हैं। FD (एफडी) की अवधि को चुनते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी है क्योकि अगर किसी कारणवश आपको अपनी FD तोडनी पड़े तो आपको अधिक नुकसान ना उठाना पड़े क्योकि FD तोड़ने पर अधिकतर बैंक 1% कि Penalty लगती है।
  3. सेवा गुणवत्ता: बैंक की सेवा और सुविधाओं की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है। कई ऐसे बैंक व फाइनेंस कंपनियां है जो अधिक ब्याज दर देती है, लेकिन यह जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए अच्छी तरह देख परख कर ही निवेश करना चाहिए।  
  4. आवेदन करने की प्रक्रिया: आवेदन की प्रक्रिया हर बैंक व फाइनेंस कंपनी में अलग- अलग हो सकती है। इसलिए बैंक व फाइनेंस कंपनी का चुनाव करते समय यह सुनिश्चित करें कि आवेदन प्रक्रिया online है या offline या फिर दोनों ही तरह आवेदन किया जा सकता है। ताकि आप अपने सुविधा अनुसार आवेदन कर सके। वैसे जो बैंक व फाइनेंस कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के आवेदन स्वीकार करती है उसी मे निवेश करने की लोगो को सलाह दी जाती है।

FD interest Rate FAQs

एफडी ब्याज दरें कैसे काम करती हैं?

ब्याज दरें सभी बैंकों में अलग-अलग होती हैं और यह FD अवधि के आधार पर भी अलग होती हैं। सामान्यतः, अधिक अवधि के लिए FD करने पर अधिक ब्याज दर मिलती है।

एफडी में निवेश करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

एफडी में निवेश का सबसे अच्छा समय तब होता है जब ब्याज दरें अधिक होती हैं।

क्या एफडी में निवेश सुरक्षित है?

हां, एफडी निवेश सुरक्षित होता है क्योंकि यह बैंकों द्वारा गारंटीड होता है।

क्या मैं अपनी एफडी को समय से पहले तोड़ सकता हूँ?

हां, अधिकांश बैंक आपको समय से पहले एफडी तोड़ने की सुविधा देते हैं, लेकिन कुछ पेनाल्टी भी लगाई जा सकती है।

निष्कर्ष

सबसे ज्यादा FD interest rates ऑफर करने वाले बैंक समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए निवेश करने से पहले नई अपडेट जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। स्मॉल फाइनेंस बैंक अक्सर उच्च ब्याज दरें देती हैं, लेकिन निवेश से पहले बैंक की विश्वसनीयता और सेवा को भी ध्यान में रखें। हमने इस पोस्ट मे FD interest rate के बारे मे जाना साथ ही FD से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त की आशा करते है की पोस्ट की यह जानकारी आपको अपने लिए Best FD Scheme चुनने मे मदद करेगी, पोस्ट के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a comment