अपना घर खरीदना या बनवाने का सपना सभी का होता है, यदि आप अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा से home loan लेने के बारे मे सोच सकते है यह एक अच्छा विकल्प होगा आपके लिए। Bank of Baroda Home Loan लेने के साथ ही इसकी कई सुविधाए और लाभ मिलते है, Bank of Baroda home loan का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है, उदाहरण के लिए आप होम लोन से प्लॉट / फ्लैट खरीद सकते हैं, अपना घर बनवा सकते हैं या अपने मौजूदा घर को और बड़ा या उसमे सुधार भी कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन के लिए भारतीय निवासी एवं अनिवासी दोनों तरह के व्यक्ति पात्र हैं। आगे हम इस पोस्ट मे जानेंगे की Bank of Baroda se Home Loan Kaise Le सकते है, इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट मे दी जा रही है इसलिए पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े।
Bank of Baroda Home Loan लेने के फायदे
- कम ब्याज दर
- कम प्रोसेसिंग शुल्क
- उच्च लोन राशि
- निः शुल्क क्रेडिट कार्ड
- अधिकतम अवधि
- सरल टॉप अप लोन
Bank of Baroda se Home Loan Eligibility (पात्रता)
- निवासी भारतीय
- भारतीय पासपोर्ट धारक अनिवासी भारतीय (NRI) या विदेशी पासपोर्ट धारक भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) या भारत के विदेशी नागरिक (OCI)
- आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 70 वर्ष तक होनी चाहिए।
- सह-आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष तक तक होनी चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- तीन फोटोग्राफ
- बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन फॉर्म: मांगी गई सभी जानकारी के साथ भरा हुआ और हस्ताक्षरित किया हुआ।
- पहचान का प्रमाण: पैन कार्ड (10.00 लाख रुपये से अधिक के ऋण आवेदन के लिए अनिवार्य), ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड।
- निवास का प्रमाण: ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पंजीकृत किराया समझौता।
- यदि कोई पिछला लोन है तो मंजूरी पत्र के साथ पिछले 1 वर्ष का लोन खाता विवरण। (यदि BOB से पिछला लोन है तो – खाता संख्या / ग्राहक आईडी आवश्यक है)
- संपत्ति और लोन चुकाने की देनदारियां विवरण।
- अगर नौकरीपेशा है तो हाल हीं के पिछले 3 महीने की वेतन पर्चियाँ।
- ITR सत्यापन रिपोर्ट।
प्रतिभूति
- निर्मित/ खरीदी गई संपत्ति का गिरवी/ मोर्गेज
- यदि गिरवी संभव न हो, तो बैंक अपने विवेकाधिकार पर बीमा पॉलिसी, सरकारी प्रोमिसरी नोट, शेयर और डिबेंचर, सोने के आभूषण आदि के रूप में प्रतिभूति स्वीकार कर सकता है।
इसे भी पढ़े – Bank of Baroda Car Loan कैसे ले (सम्पूर्ण जानकारी) 2024
अधिकतम लोन की राशि
यहाँ कुछ नाम दिये जा रहे है अगर आप इन स्थानो के लिए होम लोन लेते है तो आप इतना अधिकतम लोन प्राप्त कर सकते है –
- मुंबई: 20 करोड़ रुपये तक।
- हैदराबाद, नई दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित) और बेंगलुरु: 7.50 करोड़ रुपये तक।
- अन्य मेट्रो: 5.00 करोड़ रुपये तक।
- शहरी क्षेत्र: 3.00 करोड़ रुपये तक।
- अर्द्ध शहरी और ग्रामीण: 1.00 करोड़ रुपये तक।
- चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली: 5.00 करोड़ रुपये तक।
Bank of Baroda Home Loan Interest Rate (ब्याज दर एवं प्रभार)
Starting interest rate 8.4
उत्पाद | शर्तें | रेपो रेट + स्प्रेड | प्रभावी ब्याज दर |
गैर स्टाफ सदस्यों को बड़ौदा होम लोन | वेतनभोगी के लिए | BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) – 0.75% से BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) + 1.45% तक | 8.40% से 10.60% तक |
गैर वेतनभोगी के लिए | BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) – 0.75% से BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) + 1.45% तक | 8.40% से 10.60% तक |
नोट:
- जिन ग्राहकों ने क्रेडिट बीमा कवर प्राप्त नहीं किया है उन्हें 0.05% का रिस्क प्रीमियम लगता है।
- आवेदक को प्राप्त होने वाले ऋण सीमा और सिबिल स्कोर पर ब्याज दर निर्भर होता है।
नियत दर (Fixed Rate)
उत्पाद | शर्ते | रेपो रेट + स्प्रेड | ब्याज का प्रभावी दर |
गैर-कर्मचारी स्टाफ सदस्यों हेतु बड़ौदा गृह ऋण | वेतनभोगी के लिए* | BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) +1.00% से BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) + 2.35% | 10.15% से 11.50% तक |
गैर-वेतनभोगी के लिए* | BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) +1.10% से BRLLR (Baroda Repo Linked Lending Rate) +2.45% | 10.25% से 11.60% तक |
प्रोसेसिंग शुल्क
- गैर-DSA (डिजिटल या नॉन-डिजिटल) के माध्यम से प्राप्त टेकओवर लीड के लिए: शून्य, 1,500/- रुपये के लॉगिन शुल्क के अधीन जिसे प्रथम संवितरण पर वापस किया जाना है।
- अप्रूव्ड प्रोजेक्ट में होम लोन के लिए (डिजिटल या नॉन-डिजिटल): प्रोसेसिंग शुल्क में 100% छूट, ₹3,500.00 + जीएसटी (प्रति प्रॉपर्टी) के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों की वसूली के अधीन होगी।
- केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू कर्मचारियों के लिए गृह ऋण योजना के तहत: Non-DSA के लिए (DST द्वारा प्राप्त लीड सहित) – शून्य, 1,500/- रुपये के लॉगिन शुल्क के अधीन जिसे प्रथम संवितरण पर वापस किया जाना है।
- नॉन-डिजिटल चैनल के माध्यम से प्राप्त अन्य होम लोन लीड के लिए: प्रोसेसिंग शुल्क में 100% छूट, ₹10,000.00 + GST (प्रति प्रॉपर्टी) के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों की वसूली के अधीन होगा।
- डिजिटल चैनल के माध्यम से प्राप्त गृह ऋण लीड के लिए: प्रोसेसिंग शुल्क में 100% छूट, ₹5,000.00 + जीएसटी (प्रति प्रॉपर्टी)से ₹ 8,500.00 + जीएसटी (शर्तें लागू)के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्चों की वसूली के अधीन होगा।
इसे भी पढ़े – PNB Personal Loan | Punjab National Bank Personal Loan Scheme
बडौदा होम लोन की विशेषताएं
- सभी ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार होम लोन की सुविधा।
- अनुमोदित होम लोन की राशि आवेदक के स्थान एवं आय के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
- कम ब्याज दर
- कम प्रोसेसिंग शुल्क
- कोई अतिरिक्त या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लिया जाता है।
- कोई पूर्व भुगतान दंड नहीं है।
- यह ब्याज दर बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) से लिंक होता है और इसे महीने के आधार पर रिसेट किया जाता है।
- दैनिक घटती शेष राशि पर ब्याज प्रभारित किया जाता है।
- 30 वर्षों तक चुकौती अवधि दी जाती है।
- लोन के संवितरण के बाद 36 महीने तक की अधिस्थगन अवधि दी जाती है।
- आम तौर पर बड़ौदा बैंक निर्मित अथवा खरीदी गई संपत्ति के मोर्गेज को संपार्श्विक के रूप में स्वीकार करता है। कुछ मामलों में बीमा पॉलिसी, सरकारी वचन पत्र, शेयर व डिबेंचर, स्वर्ण आभूषण एवं अन्य सम्पत्तियों आदि को होम लोन के लिए संपार्श्विक के रूप में स्वीकार करता है।
चुकौती अवधि
- 36 माह तक की अधिकतम अधिस्थगन अवधि सहित प्रारंभिक रूप से 30 वर्षों की अधिकतम ऋण अवधि।
- गृह का निर्माण और 7 मंजिलों तक बिल्डिंग के निर्माण के लिए 18 माह की अधिस्थगन अवधि, उसके बाद प्रति मंजिल 6 माह अतिरिक्त अधिस्थगन अवधि, कुल 36 माह की अधिकतम अधिस्थगन की शर्तों के अधीन अवधि।
- 36 माह की अधिकतम अधिस्थगन अवधि सहित आरंभ में ऋण की अधिकतम अवधि 30 वर्षों की होगी।
- अधिकतम ऋण स्थगन अवधि निम्न अनुसार 36 माह की रहेगी।
- निर्माणाधीन गृह और 7 मंजिल तक भवन के लिए 18 माह की ऋणस्थगन अवधि और उसके बाद प्रति मंजिल 6 माह का अतिरिक्त ऋणस्थगन अवधि, कुल 36 माह की अधिकतम ऋणस्थगन अवधि की शर्तों के अधीन रहेगी।
- ऋण की चुकौती समान मासिक किश्तों में की जानी है।
- किसानों/ कृषि विशेषज्ञों को, प्रमुख उत्पादित फसलों की कटाई/विपणन के समय छमाही किश्तों में चुकौती की अनुमति दी जा सकती है।
- ऋणस्थगन अवधि के लिए ब्याज की वसूली/ ऋणस्थगन अवधि के दौरान प्रभारित ब्याज को नामे करते समय वसूल की जानी है।
चुकौती क्षमता
प्रस्तावित EMI के साथ कुल कटौतियां निम्न से अधिक नहीं होनी चाहिए –
वेतनभोगी व्यक्ति:-
- 25,000 रुपये से कम निवल मासिक आय: 40%
- 25,000 रुपये व इससे अधिक लेकिन 50,000 रुपये से कम निवल मासिक आय: 60%
- 50,000 रुपये व इससे अधिक लेकिन 1.00 लाख रुपये से कम निवल मासिक आय: 65%
- 1.00 लाख रुपये व इससे अधिक लेकिन 2.00 लाख रुपये से कम निवल मासिक आय: 70%
- 2.00 लाख रुपये व इससे अधिक निवल मासिक आय: 75%
अन्य
- 6 लाख रुपये तक औसत सकल वार्षिक आय (विगत -2- वर्षों से ) – 70%
- 6 लाख रुपये से अधिक औसत सकल वार्षिक आय (विगत -2- वर्षों से) – 80%
मार्जिन मानदंड और मूल्य की तुलना में लोन (Loan-to-Value) अनुपात
ऋण राशि | मार्जिन | Loan-to-Value अनुपात |
रु.30/- लाख तक के ऋण | 10% | 90% |
रु.30/- लाख से अधिक एवं रु.75/- लाख तक के ऋण | 20% | 80% |
रु.75/- लाख से अधिक के ऋण | 25% | 75% |
निष्कर्ष
बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन लेना एक आसान प्रक्रिया है। आपको बस आवश्यक दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना होता है और आवेदन प्रक्रिया को समझ कर अपने हिसाब से सही लोन योजना को चुनना होता है। इससे आप अपने सपनों का घर बनाने की दिशा की और एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आशा करते है पोस्ट मे दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी और इससे आपको Bank of Baroda Home Loan कैसे ले यह जानने मे मदद मिलेगी। पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।